मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेवियर स्कूल गम्हरिया में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs organized on International Environment Day at Xavier School Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल गम्हरिया में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs organized on International Environment Day at Xavier School Gamharia
गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करके पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में ही पौधारोपण कर उसे बचाने का प्रण लिया और परिसर में ही स्वच्छता अभियान, आकर्षक चित्रांकन और रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के माध्यम से  पर्यावरण दिवस का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस मौके पर ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों ने फैशन शो कर पर्यावरण दिवस समारोह को और भी खास बना दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे ने कहा कि हमें इस धरती पर जीवित रहने के लिए बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाना चाहिए। पेड़ पौधे से ही हम ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम कर सकते हैं और अपनी इस खूबसूरत धरती को बचा सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, प्रशासक ब्रदर अमलराज, शिक्षिका इंदु रानी दास, रेखा सिंह आदि का अहम योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन