जादूगोड़ा : जादुगोड़ा थाना अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर जादूगोड़ा पुलिस ने सघन छापामारी कर अवैध रूप से गांजा का खरीद-बिक्री करते हुए दिलखुश गोप, पे0 सुनील गोप, ग्राम दुड़कु थाना जादुगोड़ा जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से करीब 312 ग्राम गांजा बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने उसके खिलाफ जादूगोड़ा थाना कांड 37/25 दर्ज कर अभियुक्त को घाटशिला जेल भेज दिया है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें