मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बड़ा गम्हरिया में धूमधाम से निकाली गई महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Lord Jagannath's Rath Yatra was taken out with great pomp in Bada Gamharia, crowd of devotees gathered

लेखक: प्रकाशित:
बड़ा गम्हरिया में धूमधाम से निकाली गई महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Lord Jagannath's Rath Yatra was taken out with great pomp in Bada Gamharia, crowd of devotees gathered

गम्हरिया : जगन्नाथ मंदिर समिति, मांझपाड़ा की ओर से शुक्रवार को बड़ा गम्हरिया बस्ती स्थित जगन्नाथ मंदिर से महाप्रभु जगन्नाथपुर की भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस रथ यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पूर्व मन्दिर के पुजारी जगन्नाथ दास द्वारा पारंपरिक विधि विधान से महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात, उन्हें भव्य रूप में सजाए गए रथ पर सवार कर मौसीबाड़ी के लिए विदा किया। वहां वे नौ दिनों तक विश्राम करने के बाद आगामी 15 जुलाई को फिर उल्टी रथ पर सवार होकर अपने घर वापस लौटेंगे। मौसी बाड़ी जाने से पूर्व रविवार को महाप्रभु को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान उनके रथ को खींचने के लिए भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नगर भ्रमण के क्रम में कई जगहों पर रोककर महिला श्रद्धालुओं द्वारा उनकी आरती उतारकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शान्ति व समृद्धि की कामना की गई। रविवार को बड़ा गम्हरिया स्थित बोलतोल मंदिर में ही महाप्रभु को रात्रि विश्राम कराया गया। वहां से शनिवार को उन्हें मौसीबाड़ी पहुंचाया जाएगा।  नगर भ्रमण के दौरान कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया। इसके आयोजन में मन्दिर समिति के जगन्नाथ कुंडू, सीताराम बेज, अरुण बेज, प्रेमचंद्र पाल, गोपाल चौधरी, वरुण दास, संजय मन्डल, संजय दास, भैरव प्रामाणिक, दीपक नायक, दिलीप गोराई, फटिक चंद्र कुंडू समेत सभी सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा। वहीं, कांड्रा में भी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इस रथयात्रा में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस मौके पर बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ महाप्रभु जगन्नाथ को रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया जो बानाडूंगरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन