मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पत्थर से यूरेनियम व उससे निकलने वाली ऊर्जा से अवगत हुए स्कूली बच्चे पत्थर से यूरेनियम व उससे निकलने वाली ऊर्जा से अवगत हुए स्कूली बच्चे

लेखक: प्रकाशित:
पत्थर से यूरेनियम व उससे निकलने वाली ऊर्जा से अवगत हुए स्कूली बच्चे पत्थर से यूरेनियम व उससे निकलने वाली ऊर्जा से अवगत हुए स्कूली बच्चे
●यूसिल व डीएई यूनिट संयुक्त रूप से नरवा पहाड़ में मना रही है प्लेटिनम जुबली वर्ष
जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 साल पूरे होने पर यूसिल व डीएई द्वारा संयुक्त रूप से नरवा पहाड़ में प्लेटिनम जुबली वर्ष मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में नरवा पहाड़ इनफॉर्मेशन सेंटर में यूरेनियम पत्थर व उससे निकलने वाली ऊर्जा से छह स्कूलों के बच्चों को यूरेनियम अयस्क के उत्पादन  से लेकर प्रोसेसिंग तक की प्रक्रिया को फिल्म व प्रदर्शन के जरिए बताया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि खोमराज प्रगणिया, सह संयोजक डॉ0 पीके अधिकारी, इमरान अहमद, खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, एके श्रीवास्तव आदि  ने प्रधानमंत्री श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुखड़ाडीह से आए 50 छात्र-छात्राओं को यूरेनियम की उपयोगिता मसलन मेडिकल, रक्षा, कृषि, रोबोट निर्माण, एक्सरे, कैंसर इलाज, कोल्डस्टोरेज व ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान से अवगत कराया। इस अवसर पर यूरेनियम को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम से भी  बच्चों को सावधान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह संयोजक डॉ0 पीके अधिकारी, खान प्रबंधक मनोज कुमार, खोमराज  प्रगणिया, हेल्थ फिजिक्स प्रभारी सर्जन सिंह, बीएल दंडपाट, एके श्रीवास्तव, डीएन सिंह, गाजिया हांसदा आदि ने अहम योगदान दिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन