मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अर्का जैन यूनिवर्सिटी में महामहिम राज्यपाल का आगमन आज, डीसी और एसपी ने तैयारियों का निरीक्षण कर लिया जायजा His Excellency the Governor will arrive at Arka Jain University today, DC and SP inspected the preparations

लेखक: प्रकाशित:
अर्का जैन यूनिवर्सिटी में महामहिम राज्यपाल का आगमन आज, डीसी और एसपी ने तैयारियों का निरीक्षण कर लिया जायजा His Excellency the Governor will arrive at Arka Jain University today, DC and SP inspected the preparations
गम्हरिया : अर्का जैन यूनिवर्सिटी, गम्हरिया के तृतीय दीक्षांत समारोह में मंगलवार, 3 जून को महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के संभावित आगमन को लेकर किए जा रहे तैयारियों का उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी परिसर, कार्यक्रम स्थल, सेफ हाउस, ग्रीन हाउस, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारी एवं यूनिवर्सिटी के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने को कहा। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मौसम को ध्यान में रखकर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने, कार्यक्रम स्थल एवं मुख्य द्वार समेत सभी मुख्य स्थलों, चौक- चौराहों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान उनके साथ जिले के अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, एसडीओ निवेदिता नीयति, गम्हरिया के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीओ कुमार अरविंद वेदिया समेत अर्का जैन यूनिवर्सिटी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन