मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार Four accused arrested in the robbery case of Bharat Finance Company agent

लेखक: प्रकाशित:
भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार Four accused arrested in the robbery case of Bharat Finance Company agent

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत कमलपुर गांव में बीते 24 अप्रैल को भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 98,311/-रुपए, बायोमैट्रिक मशीन और टैब लूट की घटना का खुलासा करते हुए उसमें शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उंक्त वारदात को नयाडीह मार्ग के सुनसान स्थान पर अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल मो. हुसैन (34), अशोक महतो (32), देवाशीष महतो (23) और राकेश महतो (21) को गिरफ्तार किया है। इनमें मो0 हुसैन पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास और रंगदारी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। इस पूरे कांड का मास्टरमाइंस मोहम्मद हुसैन है जिस पर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें सरायकेला जिले में 5 कांड दर्ज है, जबकि उड़ीसा के बड़बिल में एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, दो कीपैड फोन, लूटा हुआ काला बैग और 3400 रुपए नकद बरामद किया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बावत एक प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि उंक्त घटना के शीघ्र उद्भेदन में टीम की सतर्कता, सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और तकनीकी साक्ष्यों का बड़ा योगदान रहा। पुलिस की तत्परता से एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित छापामारी दल में सीनी ओपी प्रभारी राजेन्द्र कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी  आमदा रमन कुमार विश्वकर्मा, सरायकेला थाना के पुअनि रामरेखा पासवान, सअनि हरे कृष्ण महतो, सीनी शिविर रिर्जव गार्ड के हवलदार नन्दू राम बोयपाई, खरसावां थाना के आरक्षी बास्ता टुडू, आरक्षी रघुनाथ सोरेन समेत कई सशस्त्र बल शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन