मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महिला की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त सामग्री बरामद Four accused arrested for murdering a woman and throwing her on railway track, material used recovered

लेखक: प्रकाशित:
महिला की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त सामग्री बरामद Four accused arrested for murdering a woman and throwing her on railway track, material used recovered
गम्हरिया : कांड्रा-सीनी रेलवे ट्रैक पर भालूकपहाड़ी एवं भादवागोड़ा गांव के बीच बीते 3 जून को बरामद हुए 60 वर्षीय महिला के सर कटे शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उंक्त शव की पहचान मनोहरपुर गांव निवासी मैनू मंझियाइन के रूप में की गई है। उंक्त मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में सुनील मुर्मू, बाबूराम हांसदा, अजीत मुर्मू तथा गोविंद मुर्मू शामिल है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महिला का कटा हुआ सर और घटना में उपयोग किया हुआ कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। इस मामले जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि कांड के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शव बरामदगी से दो दिन पूर्व महिला को मारपीट कर घायल किया गया था। बाद में महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद चारों युवकों ने मृत महिला के शव को काटकर उसके शरीर को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि नाले में सभी युवक मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान महिला वहां नहाने पहुंची थी। वहां महिला के साथ युवकों का विवाद हो गया जिससे आवेश में आकर युवकों ने महिला की पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गई। उसके बाद सभी युवक वहां से चले गए। बाद में उन्हें पता चला कि महिला की मौत हो गई है तो साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके सर को काटकर अन्यत्र छिपा दिया और शव को लाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि चारों युवकों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी मनोहरपुर गांव के ही रहने वाले हैं और किसी का पूर्व से कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन