मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हरिश्चंद्र विद्या मंदिर को फर्जी ट्रस्ट बनाकर कब्जा करने के मामले में पूर्ववर्ती छात्र एवं ग्रामीण मिले शिक्षा मंत्री से Former students and villagers met the Education Minister in the case of taking over Harishchandra Vidya Mandir by forming a fake trust

लेखक: प्रकाशित:
हरिश्चंद्र विद्या मंदिर को फर्जी ट्रस्ट बनाकर कब्जा करने के मामले में पूर्ववर्ती छात्र एवं ग्रामीण मिले शिक्षा मंत्री से Former students and villagers met the Education Minister in the case of taking over Harishchandra Vidya Mandir by forming a fake trust
गम्हरिया : झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर चंद्र महतो के नेतृत्व में एचसीवीएम कांड्रा के पूर्ववर्ती छात्रों और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से उनके आवास जाकर एक ज्ञापन सौंपा गया। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर को फर्जी तरीके से ट्रस्ट बनाकर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की गई। पूर्ववर्ती छात्रों ने मंत्री को बताया कि स्कूल की स्थापना वर्ष 1945 में हुई थी और वर्ष 1965 में सरकार द्वारा मान्यता दी गई थी।पूर्ववर्ती छात्रों ने आरोप लगाया कि एक बिल्डर ने पुराने शिक्षकों के साथ मिलकर फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर स्कूल के नाम से ट्रस्ट बना लिया है और स्कूल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने और स्कूल को बचाने की अपील की।शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में जिला के उपायुक्त और शिक्षा पदाधिकारी से बात करेंगे और मामले की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे स्कूल को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य कृषणा बास्के, प्रखंड उपाध्यक्ष राम महतो, राजकिशोर महतो, कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू, गौतम महतो, कल्याण सेन, विनय महतो, रमापदो कालिंदी आदि शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन