मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में घरों में घुसा पानी, बीडीओ ने लिया जायजा Due to torrential rain, water entered houses in many areas, BDO took stock

लेखक: प्रकाशित:
मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में घरों में घुसा पानी, बीडीओ ने लिया जायजा Due to torrential rain, water entered houses in many areas, BDO took stock
गम्हरिया : बीते शनिवार की रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलमग्न होने के कारण प्रखंड के कई इलाकों का गम्हरिया बाज़ार समेत अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों के अंदर हो सिमट कर रहने पर मजबूर हैं। गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर, बोलाईडीह, मोतीनगर, बड़ा गम्हरिया के डॉ0 गुप्ता गली, शिवपुरी कॉलोनी, लाल बिल्डिंग से श्रीवास्तव बिल्डिंग तक के सर्विस रोड में जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन पूर्णत: बाधित हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने मूसलाधार बारिश के बीच ही कई इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ता कर जल निकासी हेतु किए जाने वाले उपायों के बावत पूछताछ की। साथ ही, अविलम्ब इसके लिए समुचित कदम उठाने का भरोसा दिया। इस बीच मोतीनगर में कई घरों में घुस रहे पानी के मद्देनजर जेसीबी भेजकर जलनिकासी के लिए रास्ता बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने नदियों के बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर गांजिया बराज क्षेत्र का दौरा कर भी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन