मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में खोरठा साहित्यकार स्व0 जनार्दन गोस्वामी व्यथित की मनाई गई पुण्यतिथि The death anniversary of Khortha litterateur late Janardan Goswami Vyathit was celebrated at Binod Bihari Mahto Koyalanchal University, Dhanbad

लेखक: प्रकाशित:
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में खोरठा साहित्यकार स्व0 जनार्दन गोस्वामी व्यथित की मनाई गई पुण्यतिथि The death anniversary of Khortha litterateur late Janardan Goswami Vyathit was celebrated at Binod Bihari Mahto Koyalanchal University, Dhanbad
धनबाद : विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में रविवार को बोकारो के बालीडीह निवासी खोरठा के दिवंगत साहित्यकार जनार्दन गोस्वामी 'ब्यथित' की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान खोरठा साहित्यकारों को समर्पित 'खोरठा सहिया सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। स्व0 गोस्वामी के पुत्र व खोरठा साहित्यकार अनिल कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में तथा सहिया पत्रिका के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में खोरठा साहित्यकार प्रहलाद चंद्र दास को 'जनार्दन गोस्वामी ब्यथित साहित्य व कला सम्मान- 2025' प्रदान किया गया। इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं बुके के अलावा नगद राशि भी दी गई। इसके अलावा बोकारो के पत्रकार, लेखक व साहित्यकार दीपक सवाल, गजाधर महतो प्रभाकर, डॉ0 दीपक कुमार सेन, डॉ0 दिनेश दिनमणि, डॉ0 छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ, डॉ0 निरंजन कुमार, डॉ0 आनंद किशोर दांगी, डॉ0 सुजाता कुमारी, शांति भारत, धनंजय प्रसाद, पंचम महतो, महेन्द्र प्रबुद्ध, पुनीत साव, श्याम सुंदर केवट रवि, जयप्रकाश महतो, सुभद्रा कुमारी, संदीप कुमार, बिंदेश्वरी पांडेय समेत 21 साहित्यकारों को 'खोरठा सहिया सम्मान' से सम्मानित किया गया। समारोह के अतिथि कोयलांचल विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ0 रामकुमार सिंह, कुलसचिव प्रो0 राधानाथ त्रिपाठी, डीएसडब्ल्यू प्रो0 पुष्पा कुमारी तथा राजीव गांधी बीएड टीचर ट्रेनिंग संस्थान, झरिया के प्रो0 आरएन चौबे ने सभी साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 30 अन्य साहित्यकार भी सम्मानित हुए। इस मौके पर खोरठा साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी, डॉ0 बीएन ओहदार, डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 कुमारी शशि, ओहदार अनाम, सुरेश नारायण सिंह राठौर, सुकुमार विश्वकर्मा, श्याम केवट, श्याम सुंदर केवट रवि, इम्तियाज ग़दर, अशोक रजक, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, डॉ0 रितु घांसी, रामकिशुन सोनार, प्रदीप कुमार दीपक, अमन राठौर, अनिता कुमारी, मीनाक्षी राय प्राजिता, नेतलाल यादव, प्रयाग महतो, प्रियतम पप्पू, भीम कुमार, विनोद महतो भोला महतो, सीमा महतो समेत दर्जनों खोरठा साहित्यकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के एचओडी प्रो0 मुकुंद रविदास एवं अनिल कुमार गोस्वामी ने किया।


कई पुस्तकों का हुआ विमोचन

समारोह में अतिथियों ने कई खोरठा पुस्तकों व पत्रिकाओं का विमोचन भी किया। उनमें अनिल कुमार गोस्वामी संपादित 'सहिया' पत्रिका के नए अंक के अलावा जनार्दन गोस्वामी ब्यथित की छह पुस्तक ढेव, हरमुनियाक सुर, जगरना, मुनगा साग, गोट बंइगना, बाघेक मुंह ले शामिल हैं। इस अवसर पर खोरठा के कई कलाकारों ने खोरठा गीत संगीत की प्रस्तुति दी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन