मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच टीजीएस कॉलोनी में जर्जर आवासीय फ्लैट ढहा, जानमाल की क्षति नहीं A dilapidated residential flat collapsed in TGS colony amid heavy rains, no loss of life or property

लेखक: प्रकाशित:
भारी बारिश के बीच टीजीएस कॉलोनी में जर्जर आवासीय फ्लैट ढहा, जानमाल की क्षति नहीं A dilapidated residential flat collapsed in TGS colony amid heavy rains, no loss of life or property
गम्हरिया : विगत तीन दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी में टायो रोल्स कंपनी की एक पुरानी और जर्जर आवासीय इमारत गुरुवार की सुबह अचानक ढह गई। हालांकि उंक्त इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित कर खाली करा लिया गया था। इस कारण कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। इस बावत टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से जारी अधिकारिक बयान में बताया गया है कि उक्त इमारत को पूर्व में ही चारों ओर से घेर कर सील कर दिया गया था। कंपनी द्वारा इसे पहले ही अनुपयोगी और असुरक्षित मानते हुए खाली करा लिया था। उंक्त इमारत के ढह जाने की जानकारी मिलते ही टाटा स्टील की आपातकालीन टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया, ताकि किसी संभावित खतरे से निपटा जा सके। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। टाटा स्टील ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। घटनास्थल की निगरानी की जा रही है ताकि किसी नई दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। बताया गया है कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जर्जर इमारतों को लेकर समय समय पर उसका निरीक्षण किया जाता है। वर्तमान में उंक्त इमारत के आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन