मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला कांग्रेस ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की District Congress celebrated Rahul Gandhi's 55th birthday by cutting a cake, wished him a long life

लेखक: प्रकाशित:
जिला कांग्रेस ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की District Congress celebrated Rahul Gandhi's 55th birthday by cutting a cake, wished him a long life
आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावाँ द्वारा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55वाँ जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर 6एलएफ, हरिओमनगर स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर जिला सह पर्यवेक्षक एलबी सिंह, प्रदेश सचिव सुरेशधारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने राहुल गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत का भावी प्रधानमंत्री बताया। कहा कि राहुल गांधी सच्चे देशभक्त एवं महान व्यक्तित्व के धनी व दूरदर्शी जन नेता हैं। इनकी सादगी, त्याग, ईमानदारी एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित निष्ठा अनुकरणीय है। एलबी सिंह ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देश का भावी नेतृत्वकर्ता बताया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेशधारी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का सफल नेतृत्व करके देश को एकजुट करने का काम किया है।  जाति जनगणना राहुल गांधी के विचारों की बड़ी जीत है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राहुल यादव, रमाशंकर पांडे, खिरोद सरदार, झरना मन्ना, अरुण पांडे, संगीता प्रधान, विजय झा, राकेश सिंह, प्रवीण कुमार, रवि कुमार, दारा सिंह, संदीप गोप आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन