मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्रामसभा में छोटा गम्हरिया पंचायत का उप स्वास्थ्य केंद्र गांव में ही बनाने का निर्णय Decision taken in Gram Sabha to build sub health center of Chhota Gamhariya Panchayat in the village itself

लेखक: प्रकाशित:
ग्रामसभा में छोटा गम्हरिया पंचायत का उप स्वास्थ्य केंद्र गांव में ही बनाने का निर्णय Decision taken in Gram Sabha to build sub health center of Chhota Gamhariya Panchayat in the village itself
गम्हरिया : प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने छोटा गम्हरिया का उप स्वास्थ्य केंद्र आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बनाए जाने का विरोध किया। इस दौरान उंक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण छोटा गम्हरिया में ही निर्माण किए जाने का प्रस्ताव लाया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छोटा गम्हरिया आंगनबाड़ी केंद्र के समीप स्थित सरकारी जमीन पर ही उंक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। बताया गया कि इस बावत सीओ से मिलकर उंक्त सरकारी भूमि की मापी कर सीमांकन किए जाने का अनुरोध किया जाएगा। भूमि सीमांकन के बाद वहां निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया गया कि पूर्व में आनन फानन में छोटा गम्हरिया पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु आनन फानन में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के पीछे मोतीनगर में शिलान्यास कर दिया गया था। जबकि वहां से करीब एक 200 मीटर की दूरी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 50 मीटर की दूरी पर ईएसआई डिस्पेंसरी अवस्थित है। साथ ही, छोटा गम्हरिया पंचायत से उंक्त स्थल की दूरी करीब दो किलोमीटर है। इससे ग्रामीणों को वहां तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामसभा में मुखिया निरोला सरदार, उप मुखिया रेणु देवी, पंसस पूजा सिंह, विकास कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य अनिता देवी, पूर्णिमा महतो, पूर्व पंसस अजीत सिंह, नारायण महतो, सुसेन महतो, चंद्रनाथ महतो, माधव महतो, विनोद राय समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन