मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अर्जुना स्टेडियम खरसावां में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित Block level Subroto Cup football competition organized at Arjuna Stadium Kharsawan

लेखक: प्रकाशित:
अर्जुना स्टेडियम खरसावां में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित Block level Subroto Cup football competition organized at Arjuna Stadium Kharsawan



सरायकेला : जिले के खरसावां स्थित अर्जुना स्डेडियम में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-17 बालिका वर्ग व अंडर-15 बालक वर्ग के फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया। अंडर-17 बालिका वर्ग में कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जोजोकुड़मा की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार, अंडर-15 बालक वर्ग में उत्क्रमित  आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां की टीम विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कृष्णापुर की टीम विजेता बनी। इस मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, बीईईओ नवल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव मौजूद थे। उन्होंने सभी विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेंद्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी सुभाष चंद्र प्रधान, सरोज मिश्रा, वैद्यनाथ मालाकार, शिक्षक मुकेश षाडंगी, सुमन साथुवा, आलोक कुमार, संदीप पालित, सुधाकर सोरेन, प्रधान हेंब्रम आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन