मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूछताछ के लिए थाना लाए गए युवक ने की आत्महत्या The youth who was brought to the police station for questioning committed suicide

लेखक: प्रकाशित:
पूछताछ के लिए थाना लाए गए युवक ने की आत्महत्या The youth who was brought to the police station for questioning committed suicide
सरायकेला:


:जिले के आदित्यपुर थाना में शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए एक आरोपी युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोड नंबर 7, आदित्यपुर निवासी अनिल महतो के रूप में हुई है, जो पेशे से ब्यूटी पार्लर संचालक था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल महतो को एक नाबालिग युवती के साथ अवैध संबंध के मामले में पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। थाना के एक कमरे में रखे कंबल को फाड़कर उसने कथित रूप से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि अनिल महतो का उक्त नाबालिग युवती से संबंध था और युवती अपनी सौतेली मां को भी लंबे समय से प्रताड़ित कर रही थी। इस मामले को लेकर पहले भी आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज की गई थी। जांच के दौरान रिश्ते की पुष्टि होने पर मृतक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। घटना के तुरंत बाद अनिल महतो को टीएमएच अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की बात कही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजन और स्थानीय लोग इस घटना से सदमे में हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन