मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा झुरकुली में 11.5लाख की लागत से निर्मित क्लब का हुआ लोकार्पण The club built by Tata Steel Foundation at a cost of 11.5 lakhs in Jhurkuli was inaugurated

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा झुरकुली में 11.5लाख की लागत से निर्मित क्लब का हुआ लोकार्पण The club built by Tata Steel Foundation at a cost of 11.5 lakhs in Jhurkuli was inaugurated
गम्हरिया : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से गम्हरिया प्रखंड के झुरकुली गांव में करीब 11.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित कार्तिक सरदार मेमोरियल यूथ क्लब का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित टाटा स्टील गम्हरिया के चीफ (प्लांट) रंजन कुमार सिंह, टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा और टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय ने संयुक्त रूप से क्लब का लोकार्पण किया। बताया गया है कि कुल 900 वर्ग फीट जमीन पर बना यह क्लब गांव के ही स्व0 नुनकी माझी के उत्तराधिकारियों द्वारा दान में दी गई है। इस मौके पर प्लांट चीफ रंजन सिंह ने ग्रामीणों से 'प्रोग्रेस में पार्टनर' बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने कम्पनी में प्रदूषण को न्यूनतम स्तर पर लाने की प्रतिबद्धता बताया।यूनियन अध्यक्ष बीके डिंडा ने ग्रामीणों को सीएसआर और टीएसएफ के सभी पहलुओं से अवगत कराया। इस दौरान मौजूद एसएचजी सदस्य सुकुरमणि देवी ने पौधों से निकलने वाले उत्सर्जन के प्रभाव के बारे में बताते हुए पानी की कमी को दूर करने के लिए एक तालाब की मांग की। इसके अलावा वाईएलपी छात्रा निशा ने कामना की कि नए बने क्लब का उपयोग रोजाना उत्पादक उद्देश्यों के लिए किया जाए ताकि समुदाय को बड़े पैमाने पर लाभ हो सके। ग्रामीणों के इन विचारों का समर्थन करते हुए टीएसएफ के सीईओ सौरव रॉय ने टीम को सम्भावनाओं का पता लगाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर सीएसआर टीम के एसएन नंदा, मुकेश कुमार समेत कई अधिकारी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन