मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया पहुंची शहीदों के अस्थि कलश का यादव समन्वय समिति ने किया भव्य स्वागत Yadav Coordination Committee gave a grand welcome to the ashes of the martyrs who reached Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया पहुंची शहीदों के अस्थि कलश का यादव समन्वय समिति ने किया भव्य स्वागत Yadav Coordination Committee gave a grand welcome to the ashes of the martyrs who reached Gamharia
गम्हरिया : अहीर रेजिमेंट स्थापना की मांग को लेकर शहीद सैनिकों का अस्थि कलश गुरुवार को गम्हरिया पहुंचने पर यादव समन्वय समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भ्रमण पर निकले लोगों ने शहीदों के अस्थि कलश को श्रद्धापूर्वक नमन किया। बताया गया कि पूरे देश भर में अहीर रेजिमेंट स्थापना की मांग जोरो से की जा रही है। इसके तहत देश में शहीद हुए अहीर सैनिकों के अस्थि कलश को श्रद्धा पूर्वक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीराम डिवाइन अकादमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज से जुड़े लोग मौजूद थे। यादव समन्वय समिति के महासचिव सह श्रीराम डिवाइन अकादमी के निदेशक श्रीराम यादव ने बताया कि कुल 124 अहीर शहीदों की अस्थि कलश भारत भ्रमण पर है। बिहार के छपरा से चलकर यह कलश झारखंड के गम्हरिया पहुंची है। कल शुक्रवार को कोलकाता के लिए रवाना होगी। बताया कि संपूर्ण भारत भ्रमण कर यह यात्रा आगामी 18 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगी जहां सरकार के समक्ष अहीर रेजिमेंट स्थापना की मांग पुरजोर तरीके से रखी जाएगी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन