मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मंत्री संजय प्रसाद यादव से मिलकर पुरेन्द्र ने रखी सरायकेला-खरसावां और गोड्डा में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग Purendra met Minister Sanjay Prasad Yadav and demanded to open medical and engineering colleges in Seraikela-Kharsawan and Godda

लेखक: प्रकाशित:
मंत्री संजय प्रसाद यादव से मिलकर पुरेन्द्र ने रखी सरायकेला-खरसावां और गोड्डा में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग Purendra met Minister Sanjay Prasad Yadav and demanded to open medical and engineering colleges in Seraikela-Kharsawan and Godda
आदित्यपुर : झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास सह उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह रांची के नेपाल हाउस स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री को एक मांग पत्र सौंपते हुए सरायकेला -खरसावां एवं गोड्डा जिले में मजदूरों के बच्चों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की। सौंपे गए उंक्त मांग पत्र में पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया है कि मजदूरों के लिए गठित भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से एससी/ एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं गरीब मजदूरों के बच्चों के लिए सरायकेला -खरसावां एवं गोड्डा में एक-एक मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाए ताकि मजदूरों के बच्चे भी पढ़ लिख कर आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि यह इतिहास में पहली बार होगा अगर यह योजना साकार होगी तो संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अनुरूप समाज का निर्माण हो सकेगा। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में इस योजना को अमली जामा पहनाया जाए। पुरेन्द्र ने कहा कि झारखंड के युवा, तेज तर्रार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं समाज में अग्रणी सोच रखने वाले श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के अथक प्रयास से यह साकार हो सकता है। जिससे मजदूरों के बच्चे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल व इंजीनियरिंग की नि:शुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। इससे वे समाज में एक मिसाल भी कायम कर सकेंगे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन