मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एनआईटी के कंप्यूटर साइंस के छात्र दिव्यांशु की दूसरे तल्ले से गिरने से मौत NIT Computer Science student Divyanshu died after falling from the second floor

लेखक: प्रकाशित:
एनआईटी के कंप्यूटर साइंस के छात्र दिव्यांशु की दूसरे तल्ले से गिरने से मौत NIT Computer Science student Divyanshu died after falling from the second floor
आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित ड्रीम सिटी अपार्टमेंट में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दूसरे तल्ले से गिरकर एनआईटी जमशेदपुर के कंप्यूटर साइंस के छात्र दिव्यांशु गांधी (20) की मौत हो गई। दिव्यांशु मूल रूप से रांची के जगन्नाथपुर हवाई नगर का निवासी था। उसके पिता ब्रिज किशोर प्रसाद रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वे घटना के समय जमशेदपुर में ही मौजूद थे। परिजनों। से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  दिव्यांशु पिछले कुछ दिनों से बीमार था और इसी कारण वह अपने पहले सेमेस्टर की तीन विषयों की परीक्षा नहीं दे सका था। शुक्रवार को भी उसकी फिजिक्स की परीक्षा थी, जिसमें वह उपस्थित नहीं हो सका । इस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में था। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अचानक दिव्यांशु फ्लैट से नीचे गिर गया। उसे तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे  मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इधर, शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया कर परिजनों को सौंप दिया गया। दिव्यांशु की असामयिक मौत से एनआईटी जमशेदपुर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन