मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी की शिकायत को ले बीडीओ को सौंपा ज्ञापन A memorandum was submitted to the BDO regarding the complaint of irregularities in the selection of Anganwadi worker

लेखक: प्रकाशित:
आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी की शिकायत को ले बीडीओ को सौंपा ज्ञापन A memorandum was submitted to the BDO regarding the complaint of irregularities in the selection of Anganwadi worker
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 35 के कुलुपटांगा बस्ती के कई ग्रामीणों से उपायुक्त को सम्बोधित एक ज्ञापन गम्हरिया के बीडीओ को सौंपकर नया टोला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 425 के सेविका चयन में गड़बड़ी की शिकायत की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि बीते शुक्रवार, 16 मई को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की उपस्थिति सेविका चयन हेतु बैठक किया गया था। बताया गया है कि कुलुपटांगा बस्ती, नया टोला पिछड़ा जाति बाहुल्य क्षेत्र है। इसके बाद इस क्षेत्र में एसटी/एससी वर्ग के लोग आते हैं। आम सभा के दौरान चार उम्मीद‌वार ओबीसी वर्ग की थी और चारों महिला इस पद के लिए योग्य थी। इसके बावजूद चयनकर्ता द्वारा किसी अन्य मोहल्ले की महिला का चयन सेविका के रूप में किया गया। बस्ती के लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया गया। किन्तु, चयनकर्ता द्वारा विरोध को दरकिनार कर मनमाने ढंग से सेविका का चयन कर दिया गया। बस्ती वासियों ने उंक्त चुनाव को रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग किया है। इस दौरान रश्मि बारला, खुशी सरदार, जया सरदार, पुष्पा नायक, आशा देवी, सुमन कुमारी समेत काफी संख्या में बस्ती की महिलाएं शामिल थी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन