मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आग लगने से सरायकेला साप्ताहिक हाट बाजार की कई दुकानें जलकर राख Many shops of Seraikela weekly market burnt to ashes due to fire

लेखक: प्रकाशित:
आग लगने से सरायकेला साप्ताहिक हाट बाजार की कई दुकानें जलकर राख Many shops of Seraikela weekly market burnt to ashes due to fire
सरायकेला : सरायकेला थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित सरायकेला साप्ताहिक हाट बाजार में रविवार देर रात आग लग जाने से करीब आधा दर्जन झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर राख हो गई। बताया गया है कि शुरुआत में कुछ लोगों ने आग को सुलगते देखा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे आग ने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया और झोपड़ीनुमा दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। आग लगने का कारण स्पष्ट रूप से सामने नही आया है। लोग घटना को असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे है। वहीं आग लगने के कारण अफरा-तफरी मची रही। अग्निशमन विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बता दे कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को हाट बाजार लगता है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन