मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राखा कॉपर माइंस लीज नवीकरण को लेकर माटीगोंडा ग्राम सभा से मिली मंजूरी, अगले तीन माह बाद बंद माइंस से होगा पानी निकासी का काम Approval received from Matigonda Gram Sabha for Rakha Copper Mines lease renewal, water drainage work will be done from closed mines after next three months

लेखक: प्रकाशित:
राखा कॉपर माइंस लीज नवीकरण को लेकर माटीगोंडा ग्राम सभा से मिली मंजूरी, अगले तीन माह बाद बंद माइंस से होगा पानी निकासी का काम Approval received from Matigonda Gram Sabha for Rakha Copper Mines lease renewal, water drainage work will be done from closed mines after next three months

जादूगोड़ा : राखा कॉपर माइंस लीज नवीकरण को लेकर शनिवार को माटीगोंडा पंचायत भवन के समक्ष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने मेडिकल, पानी, शिक्षा, रोजगार समेत प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष नियोजन का मुद्दा उठाया। इस दौरान कंपनी के  सीनियर मैनेजर अर्जुन लोहार ने ग्रामीणों के मन में चल रहे सारे सवाल का जवाब  एक-एक कर दिया जिससे ग्रामीण संतुष्ट हुए ।उसके बाद माइंस लीज नवीकरण को लेकर ग्राम सभा में अपनी मौन समर्थन ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन  को कार्यक्रम स्थल पर ही घोषित कर दी। इसके बाद ग्राम सभा मंजूरी को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्लांट खुलने के बाद ग्रामीणों की सुविधा के बाबत ग्रामीणों के सवालों पर कंपनी के  उप महाप्रबंधक दीपक श्रीवास्तव ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कंपनी के आसपास के छह गांव के ग्राम प्रधान द्वारा अनुमोदित सूची के आधार पर ग्रामीणों को नियोजित किया जाएगा। नियुक्ति वर्क ऑडर के आधार में लिया जाएगा। इसके अलावे बारहवीं पास क्षेत्र की बेटियों की नर्सिंग की पूरी पढ़ाई का खर्चा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड उठाएगी। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दोना पत्ता, जुट बैग, मुड़ी बनाना, मसाला बनाना समेत अन्य का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। साथ ही, गांव में स्ट्रीट लाइट ,हाई मास्क लाइट, स्कूलों में बुनियादी जरूरतों को कम्पनी पूरा करेगी। क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगेगा। कहा कि काम के दौरान दुर्घटना होने पर उसके इलाज का खर्चा एचसीएल देगी। इस मौके पर कंपनी प्रबंधन की ओर से लोहरा सीनियर मैनेजर एचआर अर्जुन लोहरा, राखा कॉपर माइंस मैनेजर नरेंद्र सिंह जागड़े, एजीएम, मैकेनिकल समीर कुमार, मैनेजर, बिजली विभाग राजू हलधर, दानवीर  सीनियर मैनेजर (माइनस दानवीर, एचआर (सुरक्षा विभाग) सुमित एक्का, एचआर, मैनेजर वि चौधरी, सूरदा माइंस मैनेजर कमलेश सोरेन, राजू हलधर समेत ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान कारू माझी, मुखिया बाबी मार्डी, गोरा पूर्ति( पंचायत सचिव), विशु सिंह, सुषेण कालिंदी, संतोष वर्मा, (मुखिया प्रतिनिधि), पार्वती सिंह, समेत सीताडागा, बारुघूटू, गुरुवाडीह, माटीगोडा के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश सोरेन ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन