मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैठक में कई विभागीय अधिकारी रहे नदारद, बिफरे बीडीओ ने लगाई फटकार Many departmental officers were absent in the meeting, the angry BDO reprimanded them

लेखक: प्रकाशित:
बैठक में कई विभागीय अधिकारी रहे नदारद, बिफरे बीडीओ ने लगाई फटकार Many departmental officers were absent in the meeting, the angry BDO reprimanded them
गम्हरिया : आगामी 21 मई को आयोजित होने वाले को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के मद्देनजर गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान कई विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से वे बिफर पड़े और कार्रवाई की बात कही। विदित है कि उंक्त बैठक में आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा सीडीपीओ व कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस कारण उन विभागों के कार्यो की समीक्षा नहीं हो सकी। इस मौके पर बीडीओ मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही,  आगामी 21 मई से पूर्व रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया ताकि को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में उसे विन्दुवार रखा जा सके। उन्होंने कहा कि विगत दिनों बेहतर काम की वजह से आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड को देश मे पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सभी विभागों को अपना जज्बा बरकरार रखना है ताकि भविष्य में भी स्थान बना रह सके। बैठक में बीपीआरओ सुनील चौधरी, बीईईओ सुब्रता महतो, प्रखंड के सभी अभियन्ता व कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन