मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेवियर स्कूल में आयोजित शिविर में 15 यूनिट रक्त संग्रह 15 units of blood collected in the camp organized at Xavier's School

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल में आयोजित शिविर में 15 यूनिट रक्त संग्रह 15 units of blood collected in the camp organized at Xavier's School
गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में जेवियर एलुमनाई एसोसिएशन और रेड क्रॉस के तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता एवं प्रशासक ब्रदर अमलराज ने संयुक्त रूप से किया।उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और इसे रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। कहा कि स्वस्थ मनुष्य को जीवन में रक्तदान जरुर करना चाहिए। इससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान महादान है और यह सेवा नि:स्वार्थ होती है।शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर के सफल आयोजन में रेड क्रॉस के कर्मचारी सहित विद्यालय के शिक्षक प्रभात मिश्रा, प्रकाश, दीपांकर, वसीम, अदिति, मनीषा, अंशिका, नंदी समेत अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन