मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही महिला से पचास हजार की छिनतई Fifty thousand rupees were snatched from a woman returning home after withdrawing money from the bank

लेखक: प्रकाशित:
बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही महिला से पचास हजार की छिनतई Fifty thousand rupees were snatched from a woman returning home after withdrawing money from the bank
कोलाबीरा : गम्हरिया प्रखंड के सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकाल कर घर जा रही विपुला महतो नामक महिला से बाइक सवार बदमाशों द्वारा 50,000 रुपए की छिनतई कर ली गई। इस वारदात को अंजाम शुक्रवार की सुबह करीब 11.15 बजे कोलाबीरा टीओपी से महज दो सौ फ़ीट की दूरी पर ही दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलाबीरा बस्ती निवासी महिला विपुल महतो आवास का पैसा निकालने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया के कोलाबीरा शाखा गई थी। पैसा निकालने के बाद वह पैदल ही घर जा रही थी। इसी दौरान दूर्गा मंदिर के समीप बरगद के पेड़ के नीचे खड़े एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उससे रुपए से भरा थैला लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुपए छिनने के बाद बाइक सवार अपराधी सरायकेला की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस बैंक के आसपास की दुकानों में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन