मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के बोलाईडीह में 63 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगा आत्महत्या की A 63-year-old man committed suicide by hanging himself in Bolaideh of Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के बोलाईडीह में 63 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगा आत्महत्या की A 63-year-old man committed suicide by hanging himself in Bolaideh of Gamharia
गम्हरिया : बीते गुरुवार की रात गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर के बोलाईडीह मार्ग संख्या- 9 में रामाधार प्रसाद (63) नामक एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य सोकर उठे तो उन्हें घर के लोहे के पाइप के सहारे रस्सी बांधकर झूलते पाया। तत्पश्चात उन्होंने आसपास के लोगों और थाना को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाकर वे अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह में उनका शव झूलते पाया। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के परिवार में पत्नी समेत दो पुत्र और एक पुत्री है। सभी शादीशुदा हैं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन