मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व पार्षद के प्रयास से नगर निगम द्वारा गम्हरिया में कराया गया नाले की सफाई Due to the efforts of the former councillor, the municipal corporation got the drain cleaned in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व पार्षद के प्रयास से नगर निगम द्वारा गम्हरिया में कराया गया नाले की सफाई Due to the efforts of the former councillor, the municipal corporation got the drain cleaned in Gamharia

गम्हरिया : सड़क निर्माता कंपनी जेएआरडीसीएल द्वारा निर्मित नाला की सफाई नहीं कराए जाने के बाद अंततः पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह के प्रयास से आदित्यपुर नगर निगम की ओर से उंक्त नाले की शनिवार को सफाई कराई गई। इस दौरान दुर्गापूजा मैदान से लाल बिल्डिंग चौक तक के पूरे नाली को ढक्कन हटाकर सफाई की गई। पूर्व पार्षद ने बताया कि इस नाला के जाम रहने से उसका गन्दा पानी सड़क पर बाह रहा था। बारिश होने पर दो फीट तक पानी सड़क पर जमा हो जाता था जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। उंक्त नाले की सफाई के लिए कई बार जेआरडीसीएल के अधिकारियों से मांग की गई। किन्तु, उनके द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने के बाद नगर निगम के प्रशासक से अनुरोध किया गया। प्रशासक ने जनसमस्या के मद्देनजर उंक्त अनुरोध पर शनिवार को अभियान चलाकर नाले की सफाई कराई गई। इसके लिए उन्होंने नगर निगम के प्रशासक व पूरी टीम को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी सफाई हो जाने से लोगों को अब परेशानियों से निजात मिलेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन