मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुर्गाघुटू धोरोंम अखाड़ा में ओलचिकी शताब्दी महोत्सव 18 मई को, विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन Olchiki Centenary Festival on 18th May, a huge motorcycle rally organized at Murghaghtu Dhorom Arena

लेखक: प्रकाशित:
मुर्गाघुटू धोरोंम अखाड़ा में ओलचिकी शताब्दी महोत्सव 18 मई को, विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन Olchiki Centenary Festival on 18th May, a huge motorcycle rally organized at Murghaghtu Dhorom Arena
●जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट मनोरंजन महाली व विधायक संजीव सरदार होंगे मुख्य अतिथि
जादूगोड़ा : मुर्गाघुटू धोरोंम अखाड़ा, नरवा पहाड़ में ओलचिकी शताब्दी महोत्सव रविवार, 18 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर  भुरका ईपिल ओलचिकी इतुन आसड़ा के सचिव लोबो मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पौराणिक बाबा पिथो मुर्मू, बुद्धेश्वर मुर्मू, वीरेंद्र हेंब्रम आदि उपस्थित थे।बैठक के बाद सचिव लोबो मुर्मू ने कहा कि 18 मई को विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन का फैसला लिया गया है। इस कार्यक्रम में यूसिल जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट मनोरंजन महाली व विधायक संजीव सरदार   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।जिसकी शुरुआत मोटरसाइकिल रैली  से होगी जो प्रातः 8 बजे मुर्गाघुटू धोरोंम अखाड़ा, नरवा पहाड़ से निकाली जाएगी। यह रैली कदमा, केड़ो, नरवा यूसिल कॉलोनी होते हुए  धोरोम आखाड़ा में आकर समाप्त हो जाएगी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन