मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बगैर ग्राम सभा के वन भूमि पर पावर सब स्टेशन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी Villagers opposed the construction of power substation on forest land without Gram Sabha and warned of agitation

लेखक: प्रकाशित:
बगैर ग्राम सभा के वन भूमि पर पावर सब स्टेशन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी Villagers opposed the construction of power substation on forest land without Gram Sabha and warned of agitation
गम्हरिया : अखिल भारतीय आदिवासी मूलवासी रक्षा मोर्चा समिति के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों की बैठक कांड्रा पंचायत के धातकीडीह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष संग्राम मार्डी ने किया। इस दौरान धातकीडीह ग्राम में वन विभाग की  भूमि पर झारखंड राज्य सरकार द्वारा झारखंड ऊर्जा निगम लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे पावर ग्रीड के निर्माण का विरोध किया गया। मार्डी ने बताया कि सरकार की ओर से असंवैधानिक तरीका से बिना ग्राम सभा की अनुमति लिए एवं स्थानीय वन विभाग द्वारा बिना एनओसी लिए जबरन जिला प्रशासन के माध्यम से ग्रामीणों को डरा धमकाकर ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण वर्ष 2023 से किया जा रहा है। पूर्व में इसके विरोध में ग्रामीण  ग्राम सभा के माध्यम से संविधानिक तरीका से राज्य व केंद्र सरकार तथा केंद्रीय वन मंत्रालय, भारत सरकार के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया था। किंतु, उंक्त मांग पत्र पर अबतक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। ग्राम सभा के माध्यम से निर्णय लिया गया कि इसके विरोध में अब जनहित याचिका दायर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में दायर की गई जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित एवं विचाराधीन है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा पुनः ग्रिड सब स्टेशन निर्माण के लिए सहमति आदेश जारी कर दिया गया है। उंक्त आदेश के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से पुनः बीते 02 अप्रैल से काम शुरू कर दिया गया है। बताया गया है कि राज्य सरकार झारखंड में अनुसूचित जनजाति की अस्तित्व जल, जंगल व जमीन रक्षक के उद्देश्य से अनुसूचित सलाहकार परिषद समिति का गठन बीते 22 फरवरी को की गई थी। किन्तु, वह समिति भी विपरीत कार्य किया जा रहा है, जिसका असर यहां के झारखंडी आदिवासी व मूलवासी निवासियों के भविष्य पर पड़ रहा है और इससे उनके मौलिक अधिकारों एवं यहां का जल, जंगल व जमीन पूर्ण रूप से प्रभावित होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि अविलंब इस निर्माण कार्य को रोका नहीं जाता है तो इसके विरुद्ध में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा के माध्यम से संवैधानिक तरीके से घोर आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य विमल कुमार महतो, विश्वजीत महतो, सुनील महतो, संध्या रानी महतो, मंजू महतो, धुंधी देवी, उष्मा देवी, सुशीला महतो, जोबा देवी, बबिता देवी, आरती महतो, सरिता महतो, निमाई महतो, मनोज महतो, रोहित महतो, सरला देवी, ममता महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन