मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संथाली फ़िल्म 'किसांड बोंगा' का निर्माण कार्य पूर्ण, जल्द होगा रिलीज- जागरण मुर्मूProduction of Santhali film 'Kisand Bonga' is complete, will be released soon- Jagran Murmu

लेखक: प्रकाशित:
संथाली फ़िल्म 'किसांड बोंगा' का निर्माण कार्य पूर्ण, जल्द होगा रिलीज- जागरण मुर्मूProduction of Santhali film 'Kisand Bonga' is complete, will be released soon- Jagran Murmu
गम्हरिया : आदिम खेलोण्ड आखड़ा के बैनर तले निर्माण किया जा रहा संथाली फिल्म 'किसांड़ बोंगा' का पोस्ट प्रोडक्शन लगभग पूरा कर लिया गया है। जल्द ही यह फ़िल्म रिलीज होगी। इसके रिलीज किए जाने तथा ट्रेलर व पोस्टर निर्माण को लेकर कलाकारों के साथ फ़िल्म निर्देशक जागरण मुर्मू ने गम्हरिया के रांगामाटिया में बैठक आहूत की गई। इस मौके पर फिल्म के लेखक सह निर्देशक जागरण मुर्मू ने बताया कि यह फिल्म पुराने जमाने के ग्रामीण जीवन पर आधारित है, जो कृषि और लोक कथाओं से प्रेरित एक मनोरंजन से भरपूर कहानी प्रस्तुत करती है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर वर्ष भर चली है। अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द इसका पोस्टर और ट्रेलर दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। फिल्म के संपादक बोसेन मार्डी ने कहा कि शूटिंग और संपादन के दौरान नई तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे फिल्म में ताजगी और रोचकता का समावेश होगा जो आज के युवा वर्ग को भी खूब पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में नए चेहरों को मौका दिया गया है जिसमें मुख्य किरदार में सावन हांसदा और मोनिका मुर्मू हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट अभिनय के साथ कहानी को जीवंत किया है। इसमें थिएटर आर्टिस्ट मनसा मुर्मू का भी एक महत्वपूर्ण रोल है तथा सेट डिजाइनर के रूप में भी उन्होंने अपना योगदान दिया है। बताया कि यह फिल्म संताली सिनेमा में एक नया आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन