जादूगोड़ा : जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित दो दिवसीय सुर- संगीत कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हो गया। इसका आयोजन जादूगोड़ा के संगीत प्रेमियों की संस्था कराउके ग्रुप की पहल पर किया गया था। कार्यक्रम के अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों ने अपने गीतों से लोगों को खूब मस्ती की। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी यूसिल अधिकारी काशीनाथ चौधरी ने बखूबी निभाई और अपने रोचक अंदाजो से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकार रंजन दास के गाने 'एक दिन मिट जाएगा माटी के मोल,जग में रह जाएगा प्यारे तेरे बोल' ने खूब तालियां बटोरी। इसी प्रकार संदीप गुप्ता, श्रेया राणा, पीयूष सेन, करण व अर्जुन, चन्द्र बहादुर श्रेष्ठ, दिल आले, काशीनाथ चौधरी, छोटू माझी, मुखिया मंजरी बानरा,संजय श्रेष्ठ आदि ने भी अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। अंत में एफजी वॉरियर्स एकेडमिक म्यूजिकल टीम की सामूहिक नृत्य ने खूब धमाल मचाया व दर्शकों को वाहवाही लूटी।
जादूगोड़ा में आयोजित दो दिवसीय सुर संगीत कार्यक्रम का हुआ समापन, एफजी वॉरियर्स एकेडमिक म्यूजिकल टीम ने मचाया धमाल The two-day Sur Sangeet program organized in Jadugoda concluded, FG Warriors Academic Musical Team created a stir





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें