मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर आधुनिक पावर कंपनी के विस्थापित ग्रामीणों ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना, सीओ को सौंपा ज्ञापन Displaced villagers of Modern Power Company staged a sit-in protest at Gamharia block headquarters over various demands, submitted a memorandum to the CO

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : आदिवासी मूलवासी विस्थापित प्रभावित स्वावलंबी समिति के बैनर तले कांड्रा के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स कंपनी के विस्थापितों द्वारा मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि आधुनिक पावर प्लांट लगे करीब 15 वर्ष बीत गए, लेकिन प्रबंधन द्वारा आज तक उन्हें मुआवजा और नौकरी देने की सहमति पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कंपनी की स्थापना से पूर्व जमींदारों से एक स्थाई नौकरी देने की बात कही गई थी। इसके अलावा सभी गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ -सफाई आदि की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी थी। लेकिन कंपनी प्रबंधन अब इन सभी वादों से मुकर गई है।

धरना के पश्चात ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में हस्तक्षेप कर कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर पूर्व में किए गए वायदे के अनुसार, विस्थापितों को उचित मुआवजा प्रदान करने तथा आश्रितों को नौकरी दिलाने की मांग की गई। ग्रामीणों द्वारा यह चेतावनी दी गई है कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे आर्थिक नाकेबंदी करने को बाध्य होंगे। इस दौरान काफी संख्या में विस्थापित-प्रभावित ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन