मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि Tribute was paid to the martyrs of Pahalgam attack by taking out a candle march

लेखक: प्रकाशित:
कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि Tribute was paid to the martyrs of Pahalgam attack by taking out a candle march
चांडिल : चांडिल 108 श्री श्री खेलाई चंडी बजरंगबली अखाड़ा समिति के तत्वावधान में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 28 निर्दोष नागरिकों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च विश्व हिंदू परिषद के संजय चौधरी के नेतृत्व में चांडिल बस स्टैंड से शुरू होकर मेन रोड और मुख्य बाजार के विभिन्न हिस्सों से होते हुए निकला। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।समिति ने इस हमले की निंदा करते हुए शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंक के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मंटू खैतान, मनोज सिंह, अनाथ मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, राहुल सिंह, पिंटू वर्मा, गणेश वर्मा, रूपेश दा, अभिषेक पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन