मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पहलगाम में घटित आतंकी हमले के प्रतिकार में प्राथमिक शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया Primary teachers protested by wearing black badges in retaliation to the terrorist attack in Pahalgam

लेखक: प्रकाशित:
पहलगाम में घटित आतंकी हमले के प्रतिकार में प्राथमिक शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया Primary teachers protested by wearing black badges in retaliation to the terrorist attack in Pahalgam
गम्हरिया : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश इकाई के आह्वान पर पहलगाम हत्याकांड के विरोध में जिले भर के समस्त शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया तथा दिवंगत आत्माओं के शांति एवं घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में 28 निहत्थे पर्यटकों से धर्म पूछकर एवं सिर्फ हिंदू होने के आधार पर अपने पत्नी एवं बच्चों के सामने ही निर्मम हत्या किए जाने का शिक्षक समाज के द्वारा कड़े शब्दों में निंदा की गई तथा इसे सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य बताया।

इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने इस बर्वर हत्याकांड के लिए जिम्मेदार सभी पक्षों पर कठोरतम करवाई की मांग करते हुए भविष्य में स्थाई समाधान की दिशा में सार्थक कार्रवाई हेतु भारत सरकार से मांग की। इस प्रतीकात्मक विरोध के आयोजन को सफल बनाने में संघ के जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, जिला महासचिव सुदामा माझी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ साहू, मनोज कुमार सिंह, संजय साहू समेत जिला एवं अंचल कमेटी के सभी समर्पित संघीय पदाधिकारी एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन