मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हितकू हरिमंदिर में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरूThree day Harinam Sankirtan begins at Hitku Harimandir

लेखक: प्रकाशित:
हितकू हरिमंदिर में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरूThree day Harinam Sankirtan begins at Hitku Harimandir



●हरिनाम संकीर्तन से गांव में आती है सुख-शांति- नन्दलाल दास
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित सार्वजनिक संकीर्तन कमेटी हितकू हरिमंदिर में गुरुवार से तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारभ हुआ। हरिनाम संकीर्तन के साथ ही कमेटी की ओर से भक्तों के लिए 24 घंटे लंगर की व्यवस्था भी की गई है। हरि मंदिर में स्थापित भगवान राघा-कृष्ण को वैदिक मंत्रों  से आमंत्रण के स्थापना के साथ हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत की गई। इस मौके पर काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया और क्षेत्र की समृद्धि व कामना की मन्नतें मांगी। आयोजक के सदस्य नन्दलाल दास ने बताया कि इस हरिनाम संकीर्तन में बंगाल, उड़ीसा, पुरुलिया आदि के कीर्तन संप्रदाय की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र का माहौल को भक्तिमय हो गया हैं। इस हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में कमेटी के अशोक दास, अजीत दास, नन्दलाल दास, दुलाल दास, श्यामल दास, समीर दास, संजय दास, लखन दास, विश्वजीत दास, पियो पात्रो, नितिन दास, वकील सिंह समेत आसपास के गांवों मसलन कदमा, डोमजुड़ी, खुखड़ाडीह, बाघमारा आदि के गणमान्य लोगों का अहम योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन