मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महिला पॉलीटेक्निक की छात्रा पूजा कुमारी को हैंडबॉल चैंपियनशिप में मिला गोल्ड मेडल, संस्थान में किया गया स्वागत Pooja Kumari, a student of Women's Polytechnic, got a gold medal in the handball championship, was welcomed in the institute

लेखक: प्रकाशित:
महिला पॉलीटेक्निक की छात्रा पूजा कुमारी को हैंडबॉल चैंपियनशिप में मिला गोल्ड मेडल, संस्थान में किया गया स्वागत Pooja Kumari, a student of Women's Polytechnic, got a gold medal in the handball championship, was welcomed in the institute
गम्हरिया : विगत दिनों देवघर में आयोजित 53वां महिला प्रदेश स्तरीय हैंडवॉल चैम्पियन ट्रॉफी में राजकीय महिला पोलिटेकनिक, गम्हरिया की ईसीई तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पूजा  कुमारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर संस्थान ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उंक्त प्रतियोगिता को राज्य के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सरायकेला एवं गोड्डा जिले के बीच हुआ जिसमें सरायकेला की टीम विजयी रही। उस खेल में संस्थान की छात्रा पूजा कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का परिचय दिया। उसकी इस उपलब्धि के लिए उसे आयोजक की ओर से गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नवाजा गया। मेडल प्राप्त कर लौटने पर संस्थान के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार सहित सभी पदाधिकारी, कर्मचारियों व छात्राओं द्वारा उसका अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि पूजा की इस उपलब्धि पर संस्थान अपने-आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर प्रो० राजेश प्रसाद, प्रो० ब्रजेन्द्र कुमार, प्रो० संजय कुमार भगत, प्रो० सुबोध कुमार, बिहारी गोंड, विष्णु शंकर सिंह, शिव सागर प्रसाद समेत संस्थान के कई शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन