मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हर गांव को अच्छी सड़क से जोड़ने की है योजना : जोबा माझी There is a plan to connect every village with a good road: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
हर गांव को अच्छी सड़क से जोड़ने की है योजना : जोबा माझी There is a plan to connect every village with a good road: Joba Majhi
-साढ़े 11 करोड़ रूपये की लागत से सोनुवा में चार और गुदड़ी में एक सड़क का होगा सुदृढ़ीकरण, बनेंगे लगभग 17 किमी ग्रामीण सड़क
सोनुवा : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरूवार को सोनुवा और गुदड़ी में पांच ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। करीब साढ़े 11 करोड़ रूपये की लागत से 17 किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। सभी सड़कों का सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत किया जाएगा। भूमिपूजन के अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा हर गांव को अच्छी सड़क से जोड़ने की योजना है। इसी दिशा में पुरानी सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। बताया कि जहां सड़क या पुल-पुलिया की आवश्यकता है वहां भी निर्माण कार्य किये जाएंगे। कहा किसी भी गांव या क्षेत्र में विकास पहुंचाना है तो सबसे पहले वहां अच्छी सड़क की सुविधा उपलब्ध कराना होगा। भूमिपूजन के लिए पहुंची सांसद को ग्रामीणों से पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। जिन सड़कों का सुदृढ़ीकरण होना है उनमें दिग्गीलोटा पीडब्ल्यूडी पथ से सरजमडीह तक 2,88,74,600 रूपये की लागत से चार किमी, ढीपासाई से कुदाबुरू तक 2,68,48,600 रूपये की लागत से 4.3 किमी, पोड़ाहाट के उपरटोला में 2,39,75,700 रूपये की लागत से 3.9 किमी, अर्जुनपुर से झालियामारा तक 1,04,63,00 की लागत से 1.9 किमी तथा गुदड़ी प्रखंड के जाते से हरिजन टोला तक 2,44,96,300 रूपये की लागत से 3 किमी सड़क शामिल है। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, आरइओ के कनीय अभियंता पप्पू कुमार, मुखिया जोसेफ मुर्मू, अमित अंगरिया, किशोर दास, राजेश बांदिया, विक्की सिंह, यदुपति प्रधान, डाक्टर महतो आदि शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन