मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सोनुवा में छह किसानों के बीच सांसद के हाथों सोलर पंप का हुआ वितरण Solar pumps were distributed among six farmers in Sonuwa by the MP

लेखक: प्रकाशित:
सोनुवा में छह किसानों के बीच सांसद के हाथों सोलर पंप का हुआ वितरण Solar pumps were distributed among six farmers in Sonuwa by the MP
सोनुवा : किसान समृद्धि योजना के तहत गुरूवार को सोनुवा के छह किसानों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। सोनुवा के प्रमिला महतो, उषा रानी महतो, रासमनी महतो, चांदो महतो, संजय कुमार महापात्र और संजय अंगरिया को 90 फीसद अनुदान पर सोलर पंप सेट सांसद के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर सांसद ने कहा सोनुवा के किसान मेहनतकश है। यहां सिंचाई की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को सोलर पंप वितरण का लक्ष्य बढ़ाने और योजना का प्रचार-प्रसार करने को कहा। सांसद ने स्थानीय ग्रामीणों से भी कृषि कार्य से जुड़ने की अपील की। कहा राज्य सरकार कई तरह की योजनाएं किसानों के लिए चला रही है उसका लाभ उठाने की जरूरत है। इस दौरान एजेंसी ने लाभुकों को सोलर पंप के संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर बीडीओ सोमनाथ उरांव, सीओ अनुज टेटे, उप प्रमुख रचना महतो, मुखिया जोसेफ मुर्मू, कृषि पदाधिकारी आर्थभंजन प्रधान, कृष्णा बास्के, ललिता कोड़ाह आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन