मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व शांति व प्रेम के लिए भगवान का भजन कीर्तन छोड़कर कोई उपाय नहीं- अजय मंडल There is no other way to achieve world peace and love except by singing God's praises - Ajay Mandal

लेखक: प्रकाशित:
विश्व शांति व प्रेम के लिए भगवान का भजन कीर्तन छोड़कर कोई उपाय नहीं- अजय मंडल There is no other way to achieve world peace and love except by singing God's praises - Ajay Mandal

-पिछली गांव में राधा गोविन्द सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुभारंभ, कांग्रेस जिला महामंत्री अजय मंडल ने फीता काटकर किया हरिनाम संकीर्तन का उद्घाटन
जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत माटकु पंचायत के पिछली गांव में  राधा गोविन्द सेवा समिति की ओर  से तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन मंगलवार से शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन कांग्रेस के जिला महामंत्री अजय मंडल ने फीता काटकर किया। इस मौके मंडल ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से पापों से मुक्ति पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्री चैतन्य महाप्रभु ने भी कलयुग में हरिनाम संकीर्तन भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल और प्रभावी साधन बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि विश्व शांति और प्रेम के लिए भगवान का भजन कीर्तन छोड़कर और कोई उपाय नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा गोविन्द सेवा समिति की ओर से अजय मंडल, सरोज साहू, हिमांशु मंडल, धर्मेंद्र सरदार, अजीत भगत, पंकज भगत, डॉ0 रविंद्र भगत, श्रीकांत भगत, देवाशीष बनर्जी, रतनलाल भगत, मेघलाल भगत, सामंतो भगत, शांतिराम भगत, झंटू भगत, पूर्णिमा मंडल, रेखा रानी भगत, बुद्धेश्वर साहू समेत समस्त ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन