मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई गम्हरिया के बीबीए के छात्रों ने किया टाटा कमिंस का औद्योगिक भ्रमण BBA students of XITE Gamharia made an industrial visit to Tata Cummins

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई गम्हरिया के बीबीए के छात्रों ने किया टाटा कमिंस का औद्योगिक भ्रमण BBA students of XITE Gamharia made an industrial visit to Tata Cummins
गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया के बीबीए के छात्र-छात्राओं द्वारा जमशेदपुर स्थित टाटा कमिंस कंपनी का औद्योगिक भ्रमण किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक परिचालनों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान मौजूद सलिल रॉय ने छात्रों को उद्योग के कामकाज तथा विकास का अवलोकन कराया।  इसके बाद अविनाश कुमार ने छात्रों को विभिन्न परिचालन गतिविधियों, विनिर्माण प्रक्रियाओं, मशीन संचालन तथा असेंबली लाइन के बावत विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया गया है कि यह दौरा संवादात्मक था, जिससे छात्रों को औद्योगिक उत्पादन तथा प्रबंधन की वास्तविक दुनिया की समझ प्राप्त हुई। इस अनुभव से उनकी शैक्षणिक ज्ञान समृद्ध होगा तथा विनिर्माण क्षेत्र में परिचालन उत्कृष्टता के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त होगी। इस भ्रमण में छात्रों के साथ डॉ0 अमित चतुर्वेदी, सहायक प्रोफेसर रीतिका सिंह भी शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन