मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टेम्पो चालक यूनियन ने टेम्पो स्टैंड के लिए सीओ से की जगह आबंटित करने की मांग Tempo driver union demanded from CO to allocate space for tempo stand

लेखक: प्रकाशित:
टेम्पो चालक यूनियन ने टेम्पो स्टैंड के लिए सीओ से की जगह आबंटित करने की मांग Tempo driver union demanded from CO to allocate space for tempo stand

गम्हरिया : शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन की ओर से उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपकर ऑटो चालकों के लिए स्टैण्ड हेतु जगह आवंटित करने की मांग की गई है। यूनियन के संरक्षक राणा सिंह व महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि सरायकेला जिला में विभिन्न मार्गों पर हजारों की संख्या में टेंपो संचालित हो रहे है जिससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लाखों लोगों का जीविकोपार्जन हो रहा है। बताया गया है कि टेम्पो चालक अपनी सुविधानुसार विभिन्न स्टैंडों से अपनी टेंपो का संचालन कर रहे हैं, परंतु उनके लिए स्थाई स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन चालकों, राहगीरों एवं पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दैनिक संचालन प्रक्रिया में हो रही परेशानियों को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर टेंपो चालकों के लिए स्थाई स्टैंड की व्यवस्था कर दिए जाने से निश्चित रूप से इस समस्या का समाधान भी होगा और लोगों को हो रही परेशानियों से निजात भी मिलेगी। इसके लिए कांड्रा रेलवे स्टेशन, कांड्रा मोड़ टॉल प्लाजा के समीप, गम्हरिया थाना मोड़, उषा मोड़, लाल बिल्डिंग समेत अन्य प्रमुख जगहों पर पूर्व संचालित स्टैंड पर स्थाई स्टैंड के लिए जगह का आवंटन करने की मांग की गई है। इस दौरान यूनियन के मंटू सिंह , राजेश तिवारी, पप्पू महतो  समेत कई टेम्पो चालक मौजूद थे। उनकी मांगों को गम्भीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी ने टेंपो स्टैंड के लिए दिए गए जगह पर जमीन चिन्हित कर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन