मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्री श्री सार्वजनिक बासंती पूजा समिति की ओर से भव्य पूजनोत्सव शुक्रवार से, निकाला जाएगा कलश यात्रा Grand Puja festival will be organized by Shri Shri Sarvajanik Basanti Puja Committee from Friday, Kalash Yatra will be taken out

लेखक: प्रकाशित:
श्री श्री सार्वजनिक बासंती पूजा समिति की ओर से भव्य पूजनोत्सव शुक्रवार से, निकाला जाएगा कलश यात्रा Grand Puja festival will be organized by Shri Shri Sarvajanik Basanti Puja Committee from Friday, Kalash Yatra will be taken out

गम्हरिया : श्री श्री सार्वजनिक बसंती पूजा समिति, सतवाहिनी, धिराजगंज की ओर से इस वर्ष बसंती दुर्गा पूजनोत्सव का शुक्रवार, 04 अप्रैल से धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। इस बावत पूजा कमेटी के अध्यक्ष बंकिम चौधरी ने बताया कि भव्य पूजनोत्सव के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यहां की सजावट व माता की भव्य प्रतिमा पूजा के आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु होगा। पूजनोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान शुक्रवार, 4 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शनिवार, 5 अप्रैल को महाअष्टमी के दिन डंडी पूजा के बाद संध्या में माता रानी का जागरण और झांकी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी किया जाएगा। तत्पश्चात रविवार, 6 अप्रैल को महानवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया जाएगा। सोमवार, 7 अप्रैल को महादशमी के दिन संध्या चार बजे माता की प्रतिमा विसर्जन के बाद पूजनोत्सव का समापन होगा। इसकी तैयारी में कमेटी के उपाध्यक्ष शशिभूषण दास, सचिव रूपेश गोराई, सह सचिव कानू किशोर बेरा व उज्जवल चटर्जी, कोषाध्यक्ष उत्पल चौधरी, सह कोषाध्यक्ष बालेश्वर पॉली समेत सभी सदस्य जी- जान से जुटे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन