मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया हाट बाजार के दुकानदारों ने मासुल वसूली का विरोध करते हुए सीओ को सौंपा ज्ञापन Shopkeepers of Gamhariya Haat Bazaar protested against Masul collection and submitted a memorandum to CO

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया हाट बाजार के दुकानदारों ने मासुल वसूली का विरोध करते हुए सीओ को सौंपा ज्ञापन Shopkeepers of Gamhariya Haat Bazaar protested against Masul collection and submitted a memorandum to CO

ग़म्हरिया : ग़म्हरिया हाट बाजार के दुकानदारों ने कृषि उत्पादन बाजार समिति द्वारा मनमाने तरीके से ग्राउंड रेंट के नाम पर मासुल वसूली का विरोध करते हुए गुरुवार को अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया को ज्ञापन एक ज्ञापन सौंप कर इस पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि दुकान का इकरारनामा में ग्राउंड रेंट प्रति दुकान 2 रुपए निर्धारित किया गया था। दुकानदार आज भी इकरारनामा के हिसाब से मासुल देने को तैयार है। वही अंचल अधिकारी श्री बेदिया ने दुकानदारों को कृषि उत्पादन बाजार समिति के अधिकारी के समक्ष इस मामले को ले जाने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो कृषि उत्पादन बाजार समिति के साथ बैठक कर समस्या का निदान किया जाएगा। दुकानदारों द्वारा इस बावत सीओ से शिकायत करते हुए  बताया गया है उन्होने स्ववित्तपोषित योजना के तहत एकरारनामा कर हाट बाज़ार में निर्मित दुकानों को लिया है। उस एकरारनामा में मासिक शुल्क दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि वे जब इन दुकानों का होल्डिंग टैक्स और साफ सफाई के लिए शुल्क नगर निगम में जमा करते आ रहे है तो मासिक शुल्क वे क्यों दें? उन्होंने यथाशीघ्र इसपर रोक लगाने की मांग किया है। सीओ कुमार अरविंद वेदिया ने इस बावत संबंधित अधिकारियों समेत नगर निगम व बाजार समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दुकानदारों को दिया है। इस दौरान बैजनाथ साह, विनोद कुमार ठाकुर, राम दयाल साह, राजेंद्र प्रसाद, विनोद तिवारी, पवन कुमार, मुकेश सिंह, राहुल साव, शिव कुमार झा, बैजनाथ ठाकुर, राज कुमार गुप्ता, शंकर शर्मा, रवि कर्मकार, संदीप चटर्जी, अनीत कुमार शर्मा समेत कई दुकानदार उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन