मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नरवा पहाड़ में चैती दुर्गापूजा की धूम, भक्तों के लिए खुले पट, माता के जयकारे से गूंजा नरवा पहाड़ Chaiti Durga Puja celebrated in Narwa hill, doors opened for devotees, Narwa hill reverberated with chants of Mata

लेखक: प्रकाशित:
नरवा पहाड़ में चैती दुर्गापूजा की धूम, भक्तों के लिए खुले पट, माता के जयकारे से गूंजा नरवा पहाड़ Chaiti Durga Puja celebrated in Narwa hill, doors opened for devotees, Narwa hill reverberated with chants of Mata

जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित मुर्गाघुटू में गुरुवार की शाम श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा के पट खुल गए। घाटशिला के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ने फीता काटकर चैती दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही आयोजक पल्ली समिति की ओर भक्तों के लिए पट खोल दिए गए। पट खुलते ही मां दुर्गा के जयकारे से नरवा पहाड़ गूंज उठा। इस बाबत आयोजक निताई चांद ने बताया कि 3 से 7 अप्रैल तक चैती मां दुर्गा की भक्ति में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। शुक्रवार को सप्तमी पूजा होगी। इस अवसर पर सुबह 9 बजे नदी से कलश यात्रा के साथ घट की स्थापना की जाएगी। इसके बाद 5 अप्रैल को अष्टमी पूजा प्रातः 9 बजे  से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजे तक पुष्पांजलि होगी। उसी दिन शाम आठ बजे बाउल संगीत कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 11 बजे संधि पूजा की जाएगी। उसके बाद आगामी 6 अप्रैल को नवमी पूजा के दिन ही महावीरी झंडा जुलूस संध्या 4 बजे, व शाम पांच बजे कुंवारी पूजा के बाद संध्या 6 बजे खिचड़ी भोग वितरण कार्यक्रम रखा गया है। तत्पश्चात, रात्रि आठ बजे से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन आगामी 7 अप्रैल को विजया दसवीं के अवसर पर मां दुर्गा के सिंदूरदान के साथ मूर्ति विसर्जन कर पांच दिवसीय दुर्गोंत्सव का समापन होगा। विदित है कि पल्ली समिति की ओर से नरवा पहाड़ में वर्ष 1993 में पूजा का शुभारंभ स्व0 बलराम दास के द्वारा की गई थी जो अनवरत जारी है।

 कमेटी पर एक नजर:
इस कमेटी में डॉ0 निमाई चांद, धीरेन्द्र नाथ दास, दिवाकर दास, समीरन दास, गोपाल कृष्णा दास, कृष्णा दास, विश्वजीत दास, विद्या सागर दास, धनपति दास, प्रभाकर दास, लक्ष्मी दास, सुरजीत दास, सुकांतो दास, सनत कुमार दास, राहुल दास, पंचानंद दास, देव कुमार, प्रभाकर दास, राजकुमार दास, अभिजित दास आदि शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन