मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा में सविता सरदार की यौन शोषण के बाद हत्या, पुलिस आरोपियों की टोह में जुटी Savita Sardar murdered after sexual abuse in Jadugoda, police is searching for the accused

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा में सविता सरदार की यौन शोषण के बाद हत्या, पुलिस आरोपियों की टोह में जुटी Savita Sardar murdered after sexual abuse in Jadugoda, police is searching for the accused
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में सविता सरदार नामक महिला की यौन शोषण के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जादूगोड़ा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। थाना के एएसआई आनंद मरांडी ने रविवार की  सुबह घटना स्थल का निरीक्षण किया व घटना स्थल की बैरिकेटिंग कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतिका सविता सरदार कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी की रहने वाली बताई जाती हैं। वह मुर्गाघुटु में ललन सिंह की ईंटा भट्ठा में काम करती थी। इस बाबत ईंटा भट्ठा मालिक ललन सिंह ने कहा कि घटना के दिन वह काम पर नहीं आई थी। सप्ताह में कई बार ड्यूटी से गैर हाजिर  रहती थी। उन्होंने बताया कि बीते 30 सालों में इस क्षेत्र में कोई घटना नहीं है। घटना कैसे हुई उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं। इस मामले में उन्होंने प्रशासन को पूरा सहयोग करने की बात कही ताकि दोषियों को सजा मिल सके। इस बाबत जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि मृतिका के भाई के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण व हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कारवाई में पुलिस जुट गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन