मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की ओर से विधि विधान से किया गया रामनवमी पूजा Ram Navami Puja was performed with due rituals by Mahavir Akhara Nav Yuvak Samiti

लेखक: प्रकाशित:
महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की ओर से विधि विधान से किया गया रामनवमी पूजा Ram Navami Puja was performed with due rituals by Mahavir Akhara Nav Yuvak Samiti
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 3 स्थित सतवाहिनी में महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की ओर से रामनवमी पूजनोत्सव का पारंपरिक विधि विधान से आयोजन किया गया। इस मौके पर पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ समिति के सदस्यों व अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से मंदिर में भगवान राम और वीर हनुमान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना किया। पूजा पाठ के बाद ध्वजारोहन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से रामनवमी पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर अखाड़े में बाहर से आए हुए खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल का प्रदर्शन किया गया। सोमवार को भव्य विसर्जन जुलूस निकली जाएगी जिसमें सरायकेला जिले का प्रसिद्ध छऊ नृत्य की झलकियां दिखेगी। इस अवसर पर समिति के संरक्षक भगवान सिंह, अध्यक्ष कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद, सचिव अनिल सिंह, युवा अध्यक्ष चंदन सिंह, अशोक सिंह, कमल कुमार, अमित सिंह, बीरेंद्र कुमार समेत सभी सदस्य मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन