मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राम विनोद गुप्ता बने रौनियार सेवा समिति के अध्यक्ष Ram Vinod Gupta became the president of Rauniyar Seva Samiti

लेखक: प्रकाशित:
राम विनोद गुप्ता बने रौनियार सेवा समिति के अध्यक्ष Ram Vinod Gupta became the president of Rauniyar Seva Samiti
आदित्यपुर :  रौनियार सेवा समिति की आमसभा में संस्था के सदस्यों का चयन किया गया। इस दौरान राम विनोद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और महासचिव राजेश गुप्ता चुने गए। शुक्रवार को समिति की ओर से आदित्यपुर -गम्हरिया मेन रोड पर स्थित आशीर्वाद भवन में आम सभा सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज सेवा की शपथ ली। समिति के संयोजक विश्वमोहन कुमार ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। समिति के प्रमुख संयोजक  विश्वमोहन कुमार ने बताया कि रौनियार सेवा समिति के अध्यक्ष को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा चुना जाता है। अध्यक्ष बनने के लिए केंद्रीय कार्यकारिणी का समर्थन अनिवार्य होता है। फिलवक्त समिति के पास तीन हजार आजीवन सदस्य हैं और कार्यकारिणी समिति में 100 सदस्य होते हैं। सत्र 2025-27 के लिए अध्यक्ष के रूप में एसबीआई से सेवानिवृत्त बैंककर्मी व समाजसेवी राम विनोद गुप्ता को चुना गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद, काशीनाथ गुप्ता, दिलीप गुप्ता व अर्जून प्रसाद को उपाध्यक्ष, कार्तिक चंद्र साहु को सचिव, योगेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा मंटु कुमार को मिडिया प्रभारी चुना गया। धर्म गुप्ता समिति के अंकेक्षक होंगे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम विनोद गुप्ता ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए रौनियार सेवा समिति की ओर से कई रचनात्मक और सेवा भावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर संयोजक बिनोद गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, नवल गुप्ता, सुरज गुप्ता, श्याम प्रकाश आदि उपस्थित थे। बुद्धेश्वर साहु ने कहा कि आजीवन सदस्यों ने एक योग्य और जुझारू सदस्य को अध्यक्ष के रूप में चयन किया है। इनके आने से संस्था को काफी मजबूती मिलेगी। समिति के द्वारा समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जायेगा। अंत मस डॉ0 संतोष कुमार ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर काम करेंगें। रौनियार समाज एक आदर्श समाज है जो नव भारत के निर्माण में सबसे अग्रणी है। सामूहिक राष्ट्र गान के साथ सभा की समाप्ति हुई।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन