मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व मलेरिया दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्कूली बच्चों के साथ निकाली गई जागरूकता रैली On World Malaria Day, an awareness rally was taken out by the Community Health Center with school children

लेखक: प्रकाशित:
विश्व मलेरिया दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्कूली बच्चों के साथ निकाली गई जागरूकता रैली On World Malaria Day, an awareness rally was taken out by the Community Health Center with school children
गम्हरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन कर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रातःकाल में स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। स्वास्थ्य केंद्र परिसर से प्रारम्भ हुई इस रैली के माध्यम से आसपास के बस्तियों में लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को मच्छरों से होने वाले मलेरिया रोग के बारे में बताया गया कि यह मच्छर जनित रोग है। इसमें रोगी को सर्दी, सिरदर्द के साथ साथ तेज बुखार आता है। मलेरिया के मच्छर से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने को कहा गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया से बचाव को लेकर शपथ भी लिया। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 लक्ष्मी, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार साहू समेत सभी एमपीडब्ल्यू व काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन