मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आवर क्लासेस फ़ॉर योर सक्सेस में एक दिवसीय मेगा सेमिनार का आयोजन One day mega seminar organized in Our Classes for Your Success

लेखक: प्रकाशित:
आवर क्लासेस फ़ॉर योर सक्सेस में एक दिवसीय मेगा सेमिनार का आयोजन One day mega seminar organized in Our Classes for Your Success
गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस संस्थान में एक दिवसीय आईटी सेक्टर मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मनोज प्रमाणिक  ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के युग में आईटी सेक्टर बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न कंपनियों में कंप्यूटर के इस्तेमाल की विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित संस्थान के संचालक अमन यादव ने कहा कि समय समय पर संस्थान की ओर से इस प्रकार के सेमिनार का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों को बेहतर ज्ञान उपलब्ध कराया जा सके। अंत में सेमिनार में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। इसके सफल आयोजन में राहुल, सुजीत, अमित, रविश, राखी, अनिल, श्वेगतक, अजय, आकाश, सागर आदि का योगदान रहा। इस सेमिनार में काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन