मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

देश के टाप पांच प्रखंड में आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया को मिला स्थान, पीएम अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला Aspiring block Gamharia got a place in the top-5 blocks of the country, Deputy Commissioner Ravi Shankar Shukla will be honored with PM Award

लेखक: प्रकाशित:
देश के टाप पांच प्रखंड में आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया को मिला स्थान, पीएम अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला Aspiring block Gamharia got a place in the top-5 blocks of the country, Deputy Commissioner Ravi Shankar Shukla will be honored with PM Award
सरायकेला : जिले के गम्हरिया प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में देशभर के चयनित 500 प्रखंडों में पांचवां स्थान मिला है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को आगामी 21 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते माह नीति आयोग की टीम आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया की दौरे पर आई थी। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में भ्रमण के दौरान टीम ने प्रखंड के सभी कार्यों को मानक के अनुरूप पाया था। यह सम्मान झारखंड के गम्हरिया के अलावा केरल के कासरगोड, असम के धुबरी, मध्य प्रदेश के झाबुआ समेत एक अन्य प्रखंड को भी मिला है।  स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में गम्हरिया प्रखंड ने बेहतर शासन के जरिए लोगों का जीवन स्तर ऊंचा करने में गम्हरिया प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में अपनी पहचान बनाकर पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है। विदित है कि गम्हरिया प्रखंड में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में कई उल्लेखनीय कार्य हुए। स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रखंड ने उल्लेखनीय प्रगति किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गम्हरिया में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण और स्वच्छता जागरूकता अभियान तेजी से चलाए गए। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और कुपोषण कम करने के लिए पोषण केंद्रों की स्थापना भी की गई। इन सभी प्रयासों ने गम्हरिया को विकास का माडल बनाया। ज्ञात हो कि इससे  पूर्व भी उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को उनके बेहतर कार्यों के लिए कई सम्मान मिल चुका है। वर्ष 2018 में हजारीबाग में स्वच्छ भारत मिशन के लिए उन्हें पूर्वी क्षेत्र का सम्मान मिला था। इसके अलावे वर्ष 2019 में 'चैंपियन आफ चेंज' और वर्ल्ड टायलेट डे पर मुंबई में अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन